रुपयों की शक्ल में रोटी को गढ़ रहा है आदमी।
हर रोज़ एक सूली पे चढ़ रहा है आदमी।
ज़मीनों- आसमान बख्शे हैं रहने को खुदा ने,
तंग गलियों में फीर भी सड़ रहा है आदमी।
इतना मजबूर -ओ - बेबस हो गया है की,
उन्माद में ख़ुद से ही लड़ रहा है आदमी।
आसमान की बुलंदियों को छूने की कोशिश में,
आदमी के ऊपर चढ़ रहा है आदमी,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें